Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अप्रैल से ऑनलाइन होंगे आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड  ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले से आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इससे पहले 14 नवंबर 2025 को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 180 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन अब विभागीय मांग और रिक्तियों में बढ़ोतरी के बाद इसमें नए पद जोड़ते हुए कुल संख्या 335 कर दी गई है। ऐसे में अब सभी पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

यह भर्ती प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती हैं, इसलिए लंबे समय से इन पदों पर भर्ती की मांग उठ रही थी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉