Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा नेता विकास भगत ने मुख्यमंत्री से भेंट की, हल्द्वानी नगर निगम वार्डों में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए मांगे 15 करोड़ रुपए

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- भाजपा के प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने देहरादून मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उन्होंने विधानसभा के हल्द्वानी नगर निगम के वार्डो में सड़कों को दुरुस्त करने के लिये 15 करोड़ रुपए अवमुक्त करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कालाढूंगी विधानसभा के लिये समाज कल्याण विभाग के स्पेशल कम्पॉनेट प्लान से एवं अल्पसंख्यक विकास निधि से ग्रामीण क्षेत्रों मे सड़कों के निर्माण हेतु धन आवंटन का अनुरोध किया, जिन मांगो पर मुख्यमंत्री मा. श्री धामी जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया एवं नगर निगम हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा के वार्डों के लिये सड़को हेतु स्वीकृति को मुख्यमंत्री घोषणा मे रखने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

राज्य कैबिनेट द्वारा सरकारी विभागों मे 10 करोड़ तक के कार्यों के टेंडर कार्य हेतु स्थानीय व्यक्तियों या स्थानीय पंजीकृत फर्मों से करवाये जाने का निर्णय हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 10 करोड़ तक के कार्य स्थानीय लोगो या पंजीकृत फर्मों से करवाये जाने से उत्तराखंड के युवाओं का लाभ होगा एवं उत्तराखंड मे इस निर्णय से कौशल विकास भी होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉