Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने संभाला कार्यभार, उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन पहली प्राथमिकता

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंगलवार को कैनाल रोड स्थित कार्यालय में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष ने कहा, उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा धामों की पौराणिकता, परंपरा व पहचान पर विशेष फोकस रहेगा। उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बीकेटीसी कार्यालय में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया। इस मौके पर हेमंत द्विवेदी ने कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में देवभूमि की सेवा का मौका मिला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड चारधामों के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रह कर सुगम व सुरक्षित तीर्थयात्रा का संदेश दिया। हमारे तीर्थ स्थल सदियों से आध्यात्मिक ऊर्जा के स्रोत होने के साथ परंपराओं के वाहक और हमारी पहचान भी है। बदरी-केदार धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री के चारधाम यात्रा सलाहकार डॉ. बीडी सिंह, बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्रेयांस द्विवेदी, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, पूर्व दायित्वधारी मजहर नईम नवाब, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बीकेटीसी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉