Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी, चटक धूप खिलने से मौसम में आई गर्मी, पर्वतीय जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को सुबह से चटक धूप खिली और मौसम में गर्मी महसूस की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। हालांकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।

हल्की बारिश के चलते ठंड का अहसास हुआ। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 16 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में दूषित पानी से बीमारी फैलने का मामला: पानी में मिले घातक बैक्टीरिया, पीने के पानी के सैंपल फेल, हाई कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख
Ad

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मानसून की विदाई के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉