Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हल्द्वानी के होनहार छात्र जतिन ने हाई स्कूल परीक्षा में किया टॉप, बहन ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में रैंक हासिल की

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में हल्द्वानी के होनहार छात्र जतिन जोशी ने उत्तराखंड टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जतिन ने हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा से हाईस्कूल परीक्षा में भाग लिया और 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जतिन की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। गौरतलब है कि जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 25वां स्थान प्राप्त कर परिवार की इस सफलता में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। विद्यालय प्रशासन और लोगों ने जतिन और उनकी बहन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

जतिन के पिता प्रकाश जोशी निजी व्यवसाय करते हैं, जबकि माता इंदिरा जोशी गृहणी है। जतिन का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा के बाराकोट जैंती का निवासी है। वर्तमान में वह कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहकर अध्ययन करते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जतिन जोशी ने न केवल उत्तराखंड बल्कि जागेश्वर विधानसभा का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉