Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

चार मोटर साइकिलों के साथ दो युवक गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व एसओजी ने चोरी की घटना का किया खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र रामनगर अंतर्गत गठित पुलिस टीम ने चुराई गई 4 मोटर साइकिलों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने एक अन्य रिश्तेदार का भी नाम उगला है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रामनगर में 3 व 4 दिसंबर 2024 को बाइक चोरी के मामलों मुकदमे दर्ज हुए थे। प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरूण सैनी के नेतृत्व में चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए गत दिवस पुलिस ने 2 आरोपियों सुरेन्द्र सिंह (21 वर्ष) और मग्गर सिंह (20 वर्ष) जो सगे भाई हैं, को चोरी की गई मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। यह दोनों ग्राम बावनपुरी सकैनिया उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनका तीसरा साथी राजू, जो उनका साला है, भी इस गिरोह का हिस्सा है। वे उधम सिंह नगर, रामनगर, बिजनौर, बरेली सहित कई अन्य क्षेत्रों में मोटरसाइकिलें चुराते थे और सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। उनकी निशानदेही पर गुलरघट्टी से चोरी की गई मोटरसाइकिल और केलाखेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, प्रभारी एसओजी एसआई संजीत राठौर, सुनील सिंह धानिक, नीरज चौहान, हेड कांस्टेबल कुंवर पाल सिंह, संजय दोसाद, विपिन शर्मा, एसओजी कांस्टेबल चंदन सिंह व राजेश सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉