Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

जम्मू कश्मीर के युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को चंगुल से मुक्त कराया, पॉक्सो एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। पुलिस ने जम्मू कश्मीर निवासी एक युवक को बारह दिनों के बाद गिरफ्तार कर उसके चंगुल से किशोरी को मुक्त करा लिया। आरोपी का पॉक्सो एक्ट में चालान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक व्यक्ति ने बीते 23 दिसंबर को आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर किशोरी की तलाश को गठित टीम ने मोबाइल की सीडीआर के आधार पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दबिश दी। वहां पता लगा कि किशोरी गांव गुलगांव थाना कुपवाड़ा निवासी मीर फैजान नसीर के साथ वहां आई थी। जानकारी करने पर पता चला कि फैजान नौकरी के सिलसिले में चंडीगढ़ है। बाद में पता लगा कि दोनों 26 से 29 दिसंबर तक दिल्ली में थे। वहां से वह देवास, उज्जैन और हैदराबाद जाने की बात कह रहे थे। पुलिस ने मध्य प्रदेश, हैदराबाद आदि शहरों में छानबीन की, लेकिन बाद में उनकी लोकेशन नोएडा मिली। 12 दिन तक करीब पांच हजार किमी दूरी तय करने के बाद पुलिस ने छाजरसी रोड, नोएडा से मीर फैजान नसीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का पॉक्सो एक्ट में चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉