Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

बाइक चोरी मामले में दोषी फरार आरोपी को 17 साल बाद पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहचान छुपा कर बरेली में कर रहा था पादरी का काम

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी:- बाइक चोरी के मामले में दोष सिद्ध फरार आरोपी को पौड़ी पुलिस ने 17 साल बाद यूपी के बदायूं से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था वह बरेली में पहचान छिपाकर पादरी का कार्य कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

यह बताते चलें कि 31 दिसंबर 2007 को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें अदालत में पेश किया, अदालत ने तीनों को छह-छह माह की सजा सुनाई थी। साथ ही पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। इस दौरान कुंवरपाल सिंह निवासी गंगानगरी कॉलोनी, बदायूं रोड, सुभाषनगर बरेली, अपर चोपड़ा डेविडधार पौड़ी गढ़वाल अदालत से जमानत पर रिहा हुआ, इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।पुलिस ने कई बार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने कुंवरपाल को बदायूं से गिरफ्तार किया है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी वर्तमान में बरेली में पहचान छिपाकर पादरी का कार्य कर रहा था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉