Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन, शहर में तनाव की स्थिति

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में नाबालिग के साथ बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी शहर में तनाव की स्थिति बनी रही, कई सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर दोषी को सख्त सजा देने की मांग की। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल तल्लीताल पहुंचीं, जबकि जनता ने कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

तल्लीताल और मल्लीताल में बाजार पूरी तरह बंद हैं। घटना के बाद नैनीताल पहुंचे पर्यटक होटल कमरों में कैद हैं और रेस्टोरेंट बंद होने से उन्हें खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। स्थिति  को देखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल ने पर्यटकों के लिए लंगर की व्यवस्था की है। सुरक्षा कारणों से नगर के सभी स्कूल और यूनिवर्सिटी कैंपस भी बंद रखे गए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

दुष्कर्म के आरोपी को जब पुलिस हल्द्वानी लेकर पहुंची, तो अस्पताल से लेकर कोर्ट तक भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी को ले जाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी और अतिरिक्त फोर्स की मदद से उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉