Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची, 6 लोगों की मौत, कई घायल, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती, राहत बचाव कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना सामने आ रही है।  घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है. वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना पर नजदीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 23 तारीख को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में लाखों की तादात में कांवड़िए और आम जनमानस पहुंचा हुआ है ।
रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद संकरा रास्ता है. हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

लेकिन आज अत्यधिक भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

गौर हो कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में रोजाना भीड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु देश के कई प्रांतों से मां के दर्शन करने आते हैं, जिस कारण मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉