Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से दो शव बरामद, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस ने जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में सोमवार को तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से दो शव बरामद किए गए। उत्तर प्रदेश नंबर की बताई जा रही इस पिकअप में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी और भय का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप वाहन दिन भर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी रही। शाम के समय जब कुछ ग्रामीणों की नजर वाहन के भीतर रखी वस्तुओं पर पड़ी तो उन्हें उसमें दो शव दिखाई दिए। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए उसके अंदर मिले दोनों शवों को बाहर निकालकर सुरक्षित रखवाया। प्रारंभिक जांच में अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि पिकअप वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, वाहन यहां कब और कहां से आया तथा शवों को सड़क किनारे छोड़ने के पीछे क्या वजह हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि वाहन और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इधर, दो शव मिलने की इस रहस्यमयी घटना के बाद से जैनल और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शवों की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉