Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश, निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर संबंधित कम्पनी पर लगाई जाए पेनल्टी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस सभागार में जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और यदि परियोजना प्रगति समय से पीछे पाई जाती है तो संबंधित कंपनी पर नियमों के अनुसार पेनल्टी लगाई जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मुआवजा धारकों को तत्काल मुआवजा वितरित किया जाए और जो भी मुआवजाधारी उपलब्ध नहीं हैं अथवा जिनका भुगतान लंबित है उनका मुआवजा सुरक्षित रूप से संरक्षित रखा जाए ताकि उनकी उपलब्धता होने पर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग निर्माण गुणवत्ता पर निगरानी तथा सभी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में महाप्रबंधक महेश कुमार खरे ने प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि डायवर्जन टनलों का कार्य प्रगति पर है।

गौलानदी में 26 मी0 एवं 09 मी0 ऊंचे कॉफर डैम का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है

उन्होंने बताया डायवर्जन का कार्य माह जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा व आगामी मानसून में नदी का सम्पूर्ण बहाव डायवर्जन टनल के माध्यम से निकाला जा सकेगा तथा मुख्य बांध निर्माण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत आवासीय कालोनियों, कार्यालयों आदि का निर्माण व अन्रक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

जमरानी बांध परियोजना निर्माण के पश्चात, जिला बरेली, रामपुर, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के क्षेत्रों नहरों से पानी भेजा जायेगा। इन नहरों का पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्वार का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान तक 8 किमी नहरों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा जुलाई 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया परियोजना के डूब क्षेत्र में जो 1297 परियोजना प्रभावितों में 1100 को लगभग 406.00 करोड का मुआवजा वितरित कर दिया गया है व प्रभावितों के पुर्नवास हेतु प्राग फार्म में कालोनी विकसित किये जाने का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप महाप्रबन्धक पीआईयू ललित कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, परियोजना प्रबन्धक जमरानी अजय पंत, शाहनवाज, उपराजस्व अधिकारी जमरानी चन्द्रशेखर, सहायक परियोजना प्रबन्धक संजय तिवारी एवं इमरान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉