Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हादसा: देर रात आमों से भरा ट्रक पलटा, लूटने की लगी होड़, सड़क पर लगा लंबा जाम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  देर रात शहर के रिस्पना पुल पर  एक बड़ा हादसा टल गया। रात लगभग 3:30 बजे आम से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। उस लगभग आम की 600 पेटियां लदी हुई थीं जो कि ट्रक के पलटते ही सड़क पर बिखर गई।
हादसे में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक के पलटते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। उसके बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बिखरे आमों को बटोरने में जुट गए। देखते ही देखते सड़क पर आम लूटने की होड़ लग गई।

ऐसे में हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि कुछ ही देर में पूरे पुल प लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गईं और पुलिस को ट्रैफिक संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और ट्रक को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। देर रात हुई इस घटना के कारण पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। ट्रक का माल कहां से लोड हुआ था और कहां ले जाया जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉