उत्तराखण्डनैनीताल
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं, कहा सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ नशा मुक्त होली मनाएं…. देखें वीडियो
ADVERTISEMENTS
नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी जनपदवासियों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे। उन्होंने कहा यह पावन अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।
उन्होने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन सुनिश्चित करें।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने परिवहन, आबकारी एवं पुलिस विभाग को इस पावन अवसर के आवागमन पर लगातार चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में नशामुक्त होली मनाई जाये।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











