Medical
उत्तराखण्डचमोली

जंगल में भटके पांच युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बरामद किया

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली जिले के पूलना गांव के पास जंगल में पांच युवक रास्ता भटक गए। बड़ी मुश्किल से एसडीआरएफ की टीम युवकों के पास पहुंची और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। इसके लिए घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक आज 5 जून को थाना गोविंदघाट से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि पूलना गांव के सामने वाले जंगल क्षेत्र में कुछ युवक फंसे हुए हैं, जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पांडुकेश्वर से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। जानकारी के अनुसार पाँच युवक लक्ष्मणगंगा नदी पार करते समय रास्ता भटक गए और जंगल क्षेत्र में फंस गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहन सर्चिग के दौरान टीम द्वारा पाँचों को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया गया तथा उन्हें नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रेस्क्यू किए गए युवकों में अमित सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी उम्र 23 वर्ष लासदी चमोली, सुनील पुत्र कुंवरराम उम्र 23 वर्ष निवासी बूरा घाट चमोली, महेश पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी घाट चमोली, मुकेश पुत्र महेशानंद उम्र 37 वर्ष निवासी नंदप्रयाग चमोली। भगत सिंह पुत्र कुशाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी चमोली शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉