Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस एवं परिवहन विभाग ने मिलकर चलाया चेकिंग अभियान, वाहनों की फिटनेस और लाइसेंस की जांच की, 55250 रुपये का जुर्माना वसूला

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने त्यौहारों के समय में यातायात नियंत्रण एवं संभावित वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने हेतु चैकिंग अभियान चलाए जाने के दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल में मंगलवार को राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग व ओवर लोडिंग की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी वीसी पंत के नेतृत्व में व रामनगर क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार मनीषा मारकाना के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाकर वाहनों की फिटनेस के साथ ही ड्राईविंग लाईसेन्स की जांच की गई। इस दौरान वाहनों में ओवर लोडिंग न हो इस संबंध में भी चालकों को जागरूक भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस सघन अभियान में वाहनों मैं ओवरलोडिंग के 2, बिना टैक्स के संचालित वाहन 3, बिना परमिट के 3, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1, बिना यूनिफार्म के 5, वाहन में अग्नि संयंत्र न होने पर 9 वाहन पाए गए जिनके चालान आदि की कार्यवाही करते हुए कुल 55250 रुपये का राजस्व वसूला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉