Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनारूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत, परिवार और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह हादसा सुबह लगभग 8:45 बजे हुआ। वाहन श्रीनगर से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
टीम ने वाहन से महिला को बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। कुशमलता उखीमठ के परकंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

शोक की लहर

इस हादसे से परिवार और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, यह घटना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉