Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पावर लिफ्टर ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। आज शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना में राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर अमनदीप अरोरा (36)ने अपने आवास पर पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, अमनदीप अरोरा पुत्र धर्मेन्द्र अरोरा दढ़ियाल रोड पर ही पोल्ट्री फार्म संचालित करते थे। शुक्रवार को उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से अमनदीप को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से आत्महत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है, जो उनके पिता की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
कोच राजीव चौधरी के अनुसार, अमनदीप पहले वेटलिफ्टिंग में सक्रिय थे और बाद में पावर लिफ्टिंग में कैरियर बनाया। वर्ष 2018 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। उन्होंने करीब दो वर्ष पूर्व एक निजी जिम की स्थापना की थी, जहां वह युवाओं को प्रशिक्षण देते थे।
मृतक दो भाइयों में बड़े थे और अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा व अन्य परिजनों को रोते-बिलखते छोड़ गये हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉