Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रसार प्रशिक्षण केंद्रीय गौलापार (बागजाला) में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला नैनीताल के 27 जोनल, 77 सेक्टर एवं 37 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशिक्षण के दौरान, अपर जिलाधिकारी, विवेक राय, ने कहा कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर मास्टर ट्रेनर से समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा मतदान से पूर्व सभी बूथों का निरीक्षण कर किसी भी समस्या की सूचना समय से उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में लापरवाही नहीं नहीं होनी चाहिए और समन्वयपूर्वक कार्य करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, ने अवगत कराया कि आज कुल 141 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया और आगामी 9 एवं 10 जुलाई को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जबकि 18 एवं 19 जुलाई को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण होगा। 29 जुलाई को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रस्तावित है।
मास्टर ट्रेनर, एच.बी. चंद, ने चुनाव प्रक्रिया, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियों, रवानगी से पूर्व आवश्यक सामग्री, तथा मतदान के उपरांत सील्ड मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उच्च अधिकारियों को तुरंत अवगत कराएं। आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।
प्रशिक्षण में सभी नामित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉