Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी शहीद सम्मान यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जनपद स्तरीय शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का आयोजन बुधवार को रातीघाट क्षेत्र में किया गया कार्यक्रम में माननीय सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर अजय भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों आदि के द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad

  शहीद सम्मान यात्रा के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) रमेश सिंह द्वारा वीर बलिदानी सैनिक लान्स नायक, संजय बिष्ट, सेना मेडल के घर आंगन की पवित्र मिट्टी को उनकी वीर माता एवं पिता से प्राप्त कर ताम्र कलश में संग्रहित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वीर बलिदानी सैनिक लान्स नायक, संजय बिष्ट, सेना मैडल जो पैरा (स्पेशल फोर्सेज) में सेवारत थे, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के केरी सैक्टर में उग्रवादियों के विरुद्ध सर्च अभियान में उग्रवादियों की गोलीबारी में दिनाक 23 नवम्बर 2023 को वीरगति को प्राप्त हो गये। शहीद लान्स नायक, संजय बिष्ट सेना मेडल को उनकी वीरता एवं शहादत के लिए मरणोपरान्त सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

कार्यक्रम के दौरान वीर बलिदानी, शहीद लान्स नायक, संजय बिष्ट, सेना मेडल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयीं। वीर बलिदानी सैनिक के परिजनों, स्थानीय नागरिकों की भौजूदगी में जनप्रतिनिधियों एवं गौरव सेनानियों द्वारा वीर बलिदानी सैनिक के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड राज्य में 22 सितम्बर 2025 से 4 अक्टूबर 2025 तक शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व, वर्ष 2021 से पूर्व के वीर बलिदानी सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके घर के आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर सैन्यधाम में प्रतिस्थापित की गयी थी। शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का उद्देश्य वर्ष 2021 के बाद जो सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए है उनको सम्मानित करते हुए उनके घर आंगन की मिट्टी को एकत्रित कर सैन्य धाम में प्रतिस्थापित किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जनपद के शहीद सैनिकों के घर आंगन की मिट्टी के ताम्र कलश शहीद के परिजनों के साथ  4 अक्टूबर 2025 को लैंसडाउन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भेजे जा रहे है। शहीद सैनिक के परिजनों को 5 अक्टूबर 2025 को लैंसडाउन में माननीय मुख्यमंत्री  द्वारा ताम्र पत्र एवं शाल प्रदान कर सम्मानित करने का कार्यकम है। उसके पश्चात शहीद सैनिकों के घर आंगन की पवित्र मिट्टी के कलशों को सैन्य धाम में प्रतिस्थापित किये जाने हेतु भेजा जायेगा।

इस अवसर पर वीर बलिदानी सैनिक की माता मंजू देवी, पिता देवेन्द्र बिष्ट, भाई नीरज बिष्ट, क्षेत्र के गौरव सेनानी, एनसीसी कैडेट माननीय सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर अजय भट्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉