Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया, शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  विधायक सरिता आर्या ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया, उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से बजून क्षेत्र में आपदा से मवेशियों को हुए नुकसान की भरपाई, शहीद बलवंत सिंह मार्ग व लोअर मॉल रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुवे विकास प्राधिकरण के दायरे से ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर रखने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों को प्राधिकरण में शामिल करने से स्थानीय जनता को मकान निर्माण व मरम्मत कार्यों में अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा वहीं विधायक सरिता आर्या ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट कर उनसे वन विभाग से संबंधित मार्गों पर आ रही अड़चनों को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए शीघ्र एनओसी उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, नीतू जोशी, शिवांशु जोशी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉