Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

आस्था: गंगा दशहरा पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भीड़ के चलते हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग कई दशकों बाद आया है, जिससे पर्व की महत्ता और बढ़ गई है। इस विशेष संयोग में गंगा स्नान, दान, तप और जप करने से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कावंड़ियों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद
Ad

पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। तभी से यह दिन गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
ज्योतिषाचार्य उदय शंकर भट्ट ने बताया कि गंगा दशहरा पर दुर्लभ योगों के संयोग में किया गया पूजन, स्नान और व्रत विशेष फलदायी होता है। मां गंगा को कल्याणकारिणी शक्ति का स्वरूप माना गया है, जो जीवन के साथ ही मोक्ष भी प्रदान करती हैं।
प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं गंगा तटों पर लोगों से अपील की गई कि स्नान करते समय गंगा में मैले कपड़े न धोएं तथा प्लास्टिक जैसी वस्तुएं नदी में न डालें। श्रद्धालुओं से दीपदान के दौरान शुद्ध घी का प्रयोग करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
Ad

गौरतलब है कि गंगा दशहरा का पर्व तन-मन की शुद्धि, दान और सेवा की भावना को समर्पित है। इस दिन गंगा तटों पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति की गहराई और गंगा के प्रति जनमानस की आस्था को उजागर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉