Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर झील में गिरी, कार सवार दोनों लोग सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  सरियाताल में बीती रात एक सेंट्रो कार गाड़ी नंबर यूपी 21 सीसी5213 अनियंत्रित होकर झील में गिर गई। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते रात करीब साढ़े छः बजे मुरादाबाद से आए दो पर्यटक अपनी सेंट्रो कर से कालाढूंगी मार्ग के रास्ते वापस लौट रहे थे। तभी सरियाताल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे ताल में जा गिरी। और झील के किनारे दलदल में रुक गई। गनीमत रही की कोई भी जनहानि नहीं हुई और कार सवार दोनों लोग सही सलामत हैं। कार में मुरादाबाद निवासी आलम और उमेद सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

आलम ने बताया कि वह नैनीताल घूमने आए हुए थे और वापसी के दौरान उनके कार मोड़ के पास ब्रेक नहीं लगने अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। उन्होंने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। कार को निकालने के लिए उन्होंने हल्द्वानी से क्रेन बुलाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

सरिताताल एक पिकनिक स्पॉट भी है। झील में नौकायन के साथ ही अन्य एडवेंचर एक्टिविटी भी कराई जाती हैं। गनीमत रही कि उस दौरान कोई भी वहां पर नहीं था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉