Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड का असर तेजी से बढ़ा, चार दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  नवंबर का महीना लगभग पूरी तरह बीत चुका है लेकिन अधिकांश जिलों में एक बूंद बारिश नहीं हुई, जिसके कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है और प्रदेश का मौसम चार दिसंबर तक शुष्क बना रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

आंकड़े बताते हैं स्थिति

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे तो नवंबर महीने में प्रदेशभर में औसतन 5.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। इन चार जिलों में भी केवल शुरुआत में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  124वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति, लोक परम्परा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष बल

जलवायु परिवर्तन है बड़ी वजह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न की वजह से नवंबर में वर्षा का अभाव लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड में वर्ष 2024 से पहले 2021 और 2016 में भी नवंबर सूखा रहा था। बारिश न होने का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है और मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी जिलों में भी सामान्य तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 4 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला जमने लगा है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा बढ़ रहा है, जिससे ठंड का एहसास और हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉