Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

शादी समारोह में आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ः- जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।


बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि भुवन प्रसाद ने तैश में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना का पता तब चला जब आरोपी के परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां गीता देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।


बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी शादीशुदा हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में पद स्थापना समारोह का आयोजन, 16 छात्र पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता और जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक पालन करने की ली शपथ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉