Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच असिस्टेंट सुप्रिटेडेंट राजीव चंदोला को सौंपी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात देहरादून स्थित एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया। एजेंसी ने खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया है। मामले की जांच असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई थी। मामले के खुलासे के बाद युवाओं ने परीक्षा पर सवाल उठाते हुए 21 सितंबर की रात से परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

कई दौर की वार्ताओं के बावजूद समाधान नहीं निकला। इस बीच पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। सरकार ने मामले की जांच के लिए एकल जांच आयोग का गठन भी किया था, लेकिन युवाओं ने सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

आखिरकार 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरनास्थल पहुंचे और युवाओं के बीच से ही मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की। अगले दिन शासन ने औपचारिक पत्र जारी किया और अब डीओपीटी से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर जांच अपने हाथ में ले ली है।

सीबीआई की इस कार्रवाई से अब उम्मीद है कि पेपर लीक मामले की जड़ तक पहुंचने में तेजी आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉