Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, वीर सपूतों को किया याद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस  उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विश् ध्वज फहराया तथा विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित किया। ध्वज फहराने से पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित शौर्य दीवार पर जाकर राष्ट्र के वीर सपूतों को याद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. लोहनी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना और उनका सम्मान करना चाहिए। जिस प्रकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था हम अपने लिए चाहते हैं, वही व्यवस्था हमें दूसरों के लिए भी अपनानी चाहिए। साथ ही, अपने सहकर्मियों एवं अधीनस्थों के साथ भी लोकतांत्रिक भावना के साथ व्यवहार करना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से संविधान में निहित मूल्यों- स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया, ताकि एक स्वस्थ, समावेशी और सशक्त कार्य संस्कृति का निर्माण हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉