Medical
उत्तराखण्ड

लेनदेन के चलते युवक की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,पचास हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर के ग्राम धर्मपुर में रुपये के लेनदेन के चलते युवक की हत्या करने के आरोपी को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि 30 सितंबर 2019 को ग्राम धर्मपुर थाना रुद्रपुर निवासी रानी देवी पत्नी खेमकरन ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके बेटे मिथुन को गांव के ही रहने वाले पवन कुमार पुत्र किशन पाल शर्मा से रुपये लेने थे। 28 सितंबर 2019 की रात उनके बेटे ने पवन से रकम देने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

इससे नाराज होकर पवन ने बेटे से मारपीट शुरू कर दी। बाद में उनका बेटा घर की ओर आ रहा था। उनका बेटा घर के गेट पर पहुंचा तो पवन ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने पवन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कर 2 अक्तूबर 2019 को उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उपचार के दौरान बेटे की मौत होने पर पुलिस ने मुकदमा हत्या की धारा में तब्दील किया। मामले की सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। इस दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने अदालत के सामने 16 गवाह पेश किए। अदालत ने पवन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉