Medical
उत्तराखण्डचमोली

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:-  नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में दोषी जयगणेश को चमोली की विशेष सत्र अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। धमकी देने के अपराध में एक वर्ष का कारावास और 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

विशेष सत्र न्यायाधीश विद्यांचल सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामला ज्योतिर्मठ थाने में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित था। अभियोजन के अनुसार, मई 2024 में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले में 25 फरवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने जुर्माने में से 20 हजार रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं। पॉक्सो नियमों और उत्तराखंड पीड़ित सहायता योजना के तहत राज्य सरकार को पीड़िता को तीन लाख रुपये प्रतिकर 30 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉