Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: महज 24 घंटे में लाखों की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   मुखानी क्षेत्र में एक कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹3,17,500 नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

27 मई 2026 को हिम्मतपुर तल्ला निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि बच्चीनगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब ₹3.50 लाख नकद और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से 28 मई को लामाचौड़ खास क्षेत्र से आरोपी बबलू (31) निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की रकम में से ₹3,17,500 नकद और वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उसकी आपराधिक जानकारी भी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल पूरन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की बड़ी वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉