Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, मौसम खराब होने के कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा रद्द

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-   पीएम नरेंद्र मोदी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रस्तावित हवाई सर्वेक्षण खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह (सेनि.) ने उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

एयरपोर्ट से वह स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते यह योजना स्थगित करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

अब प्रधानमंत्री आपदा वीरों और आपदा प्रभावितों से सीधे मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह स्टेट गेस्ट हाउस में उच्च अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे और फिर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉