Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

किशोरी के अपहरण के मामले में दो समुदाय आमने-सामने आए, तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों का भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और लाठी फटकारकर मामला शांत कराया। पथराव में करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। साथ ही भिक्कमपुर पुलिस चौकी में दोनों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने रात में ही दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

रविवार सुबह किशोरी के अपहरण की सूचना हिंदू संगठनों को पता चली तो वह बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और किशोरी की जल्द तलाश करने की मांग करने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गए।  इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, खानपुर एसओ रविंद्र शाह, समेत आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया और मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पथराव में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

लक्सर की सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों युवकों और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही किशोरी को तलाश लिया जाएगा। अगर किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉