Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लंबित 187 योजनाओं को पूर्ण करने के दिए निर्देश, कहा दो माह के भीतर सभी लंबित कार्यों को करें पूरा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी वन्दना सिंह जिलाधिकारी वंदना सिंह नेने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में जिले में कुल लम्बित 187 योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि जो योजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनकी ऑनलाईन रिपोर्ट सम्बन्धित पोर्टल में भी अपलोड की जाय।

ADVERTISEMENTS Ad


जिलाधिकारी ने लंम्बित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो माह के भीतर सभी लंम्बित कार्यों/योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस हेतु सभी अधिकारी कम से कम एक दिन में एक योजना की समीक्षा व योजना का स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने कहा कार्यों में धीमी प्रगति है या सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कार्य नही किया जा रहा है उनके बॉण्ड निरस्तीकरण और नई निविदा के तहत कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जाने निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक सप्ताह जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगी, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन खण्डों में अधिकारियों द्वारा धीमी प्रगति से कार्य किया जा रहा है उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु पत्रावली संस्तुति के साथ प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में कार्य करने में समस्या आ रही है उन क्षेत्रों में अधिकारी स्वयं जाकर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉