Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने किया वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस के 11 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को राज्य की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के 11 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव बदले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन, वित्त, आबकारी, विद्यालयी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, सचिवालय प्रशासन और राज्य सम्पत्ति जैसे अहम विभागों को नए प्रशासनिक प्रमुख मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को सरकार की कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन और आबकारी विभाग में बदलाव

फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव परिवहन और आबकारी विभाग में किया गया है। अब तक औद्योगिक विकास (खनन), परिवहन विभाग के सचिव, महानिदेशक खनन एवं परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया है।

वहीं, रविनाथ रमन को विद्यालयी शिक्षा विभाग से हटाकर परिवहन विभाग का सचिव एवं परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। हालांकि वे राज्यपाल सचिवालय के सचिव का दायित्व पूर्ववत संभालते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस लेते हुए उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव, उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष तथा कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर यथावत रखा गया है।

शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव नितेश कुमार झा से सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है। शहरी विकास विभाग उनके पास पहले की तरह बना रहेगा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं ब्रिडकुल के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे प्रदेश में डिजिटल गवर्नेस और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

विद्यालयी शिक्षा विभाग को मिला नया नेतृत्व

सरकार ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में भी बदलाव किया है। डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी रविनाथ रमन के पास थी।

बाध्य प्रतीक्षा से मिली अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

लंबे समय से बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्योति यादव को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया है। इसे सरकार का महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

सचिवालय प्रशासन और वित्त विभाग में बदलाव

संस्कृति, सैनिक कल्याण एवं महानिदेशक संस्कृति का दायित्व संभाल रहे युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं रणवीर सिंह चौहान से सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। गन्ना विकास एवं चीनी तथा पेयजल विभाग उनके पास पूर्ववत रहेंगे।

आईएफएस अधिकारी पराग धकाते से पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस

भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। वे मुख्यमंत्री के विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे।

अभिषेक रूहेला को राज्य सम्पत्ति विभाग में नई जिम्मेदारी

पर्यटन विभाग में अपर सचिव, पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूयूएसडीए के परियोजना निदेशक और पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का दायित्व संभाल रहे अभिषेक रूहेला को अपर सचिव राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉