Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

होटल के कमरे में आग लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  नगर कोतवाली क्षेत्र में भोला गिरी रोड स्थित एक होटल के कमरे में आग लग गई। इस दौरान अंदर ठहरे युवक की जलने से मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक भीतर ठहरा युवक आग की लपटों में घिर चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, मगर युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मोहित (25) पुत्र कैलाश काशनीया निवासी मेड़ता रोड नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहित वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की खबर मिलते ही होटल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉