Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, दिन के समय चटक धूप होने पर गर्मी का अहसास, 25 सितंबर तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में अब मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। दिन के समय चटक धूप खिलने से जहां गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रातें धीरे-धीरे सर्द होने लगी हैं। सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली हुई है और मौसम में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत लगातार दिखाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। 25 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद मानसून की वापसी की प्रक्रिया तेज होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 30 सितंबर के बीच उत्तराखंड से मानसून की विदाई होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीईए एक्ट के कड़े प्रावधानों से छोटे अस्पतालों पर बढ़ रहा बोझ, नियमों में व्यावहारिक बदलाव जरूरी
Ad

इस बार मानसून ने पूरे प्रदेश पर समान रूप से मेहरबानी नहीं की। कहीं बादल जमकर बरसे तो कहीं बारिश सामान्य से काफी कम रही, पूरे प्रदेश की औसत उपखंड वर्षा 1159.1 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 1118.4 मिलीमीटर रहती है। इस लिहाज से प्रदेश में इस अवधि के दौरान करीब चार फीसदी अधिक बारिश हुई। यानी समग्र रूप से उत्तराखंड में मानसून सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में दर्ज की गई। यहां सामान्य 758.9 मिलीमीटर के मुकाबले 1982.7 मिलीमीटर बारिश हुई। यह सामान्य से 161 फीसदी अधिक है। यानी बागेश्वर में इस मानसून सीजन बादलों ने जमकर पानी बरसाया। इसके अलावा चमोली में सामान्य से 69 फीसदी, टिहरी में 28 फीसदी, अल्मोड़ा में 27 फीसदी और हरिद्वार में 14 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में धूमधाम से मनाया नंदाष्टमी पर्व, जयकारों के बीच मां नंदा-सुनंदा का डोला निकाला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इसके विपरीत पौड़ी गढ़वाल में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा। जिले में सामान्य 1226.6 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले सिर्फ 675.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य से 45 फीसदी कम है। चंपावत में 26 फीसदी, नैनीताल में 20 फीसदी, उत्तरकाशी में 14 फीसदी, रुद्रप्रयाग में सात फीसदी और देहरादून में तीन फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में बारिश सामान्य के आसपास रही। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के शेष दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में मानसून सीजन के अंतिम आंकड़ों में कुछ बदलाव संभव हो सकता है।

मानसून की विदाई के साथ ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज भी धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉