Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा योग को अपने जीवन की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, करें लोगों को प्रेरित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि “आज के बदलते जीवन परिवेश में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। योग हमें शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच प्रदान करता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

उन्होंने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बनाता है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉