Medical
उत्तराखण्ड

देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार 6 लोग थे सवार, 2 ने तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS Ad

 देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की टाटा टियागो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो पर्यटकों की जान चली गई। वाहन में छह पर्यटक सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला एवं दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक
1- अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतमबुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक
2- अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)
घायल
1- गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)
2- राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)
3- मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28)
4- सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर (27

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉