Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विज्ञान ने अलर्ट किया जारी, दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 50 सड़कें बंद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 12 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जिले में आज सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, ज्योतिर्मठ क्षेत्र में 66 केवी की विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की टीम लाइन दुरुस्त करने में लगी है।

भूस्खलन से यातायात प्रभावित, 50 सड़कें बंद

ADVERTISEMENTS Ad

लगातार हो रही बारिश से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 50 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

प्रभावित मार्ग और क्षेत्रः

देहरादूनः लखवाड़ बैंड (किमी 26) पर मलबा आने से विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, तीन ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध

उत्तरकाशी: औजरी के पास ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, एक राज्यमार्ग और 11 ग्रामीण सड़कें ठप

रुद्रप्रयागः तीन ग्रामीण मार्ग बंद

नैनीतालः काठगोदाम-हैडाखान राज्यमार्ग बाधित

चमोली: 13 ग्रामीण सड़कें बंद

पिथौरागढ़ः सात ग्रामीण मार्ग बंद

बागेश्वरः चार मार्ग अवरुद्ध

पौड़ी: तीन सड़कें बंद

टिहरीः दो ग्रामीण मार्ग ठप

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉