Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मशहूर गायक जुबिन नौटियाल अपनी बचपन की मित्र रिचा चंदेल के साथ बंधें सात फेरों के बंधन में, फैंस में खुशी और उत्सुकता का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपनी बचपन की मित्र रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के पौराणिक विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए। यह शादी पूरी तरह गुपचुप और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, यह विवाह बेहद सादगीपूर्ण रहा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। खास बात यह है कि इस शादी को पूरी तरह निजी रखा गया और इसकी कोई आधिकारिक तस्वीर या वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि जुबिन नौटियाल और रिचा चंदेल ने करीब डेढ साल पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिनअब पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर वैदिक विधि से विवाह संस्कार पूरे किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

विवाह से जुड़ी जानकारी भी काफी सीमित रखी गई। परिवार की ओर से दुल्हन का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, हालांकि विश्वस्त सूत्रों ने पुष्टि की है कि दुल्हन रिचा चंदेल ही हैं, जो जुबिन की बचपन की दोस्त रही हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाह एक दिन पहले ही संपन्न हुआ, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है।
जुबिन की मां नीना नौटियाल ने भी इस विवाह को लेकर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जुबिन ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा है और इस बार भी उन्होंने शादी को पूरी तरह पारिवारिक दायरे में ही रखा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान

गौरतलब है कि जुबिन नौटियाल ने अपने करियर में कई सुपरहिट गानों के जरिए संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है। उनकी सादगी और निजी जीवन को लेकर संयमित रवैये की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी और उत्सुकता का माहौल है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रिजुगीनारायण मंदिर वही स्थान है, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे पवित्र स्थल पर विवाह कर जुबिन और रिचा ने अपने नए जीवन की शुरुआत की है, जो इस शादी को और भी खास बनाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉