Medical
उत्तराखण्डचंपावत

चंपावत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: तकनीक का इस्तेमाल करते गुम हुए मोबाइल फोन को इंग्लैंड से किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत:- चम्पावत पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करके गुम हुए मोबाइल फोन को इंग्लैंड से बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस की कार्य प्रणाली और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण पेश करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पाटी थाना क्षेत्र के पटन गांव के निवासी कमल सिंह ने लगभग 6 माह पूर्व अपने विवो वाइ 16 मोबाइल फोन के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईआईआर पोर्टल के जरिए फोन की ट्रेसिंग शुरू की। जांच में फोन की लोकेशन इंग्लैंड में सक्रिय होने की मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

पुलिस ने इंग्लैंड में फोन का उपयोग कर रहे मोहित कालरा से संपर्क किया उन्होंने पुलिस को सहयोग करते हुए फोन को भारत कोरियर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने विदेश से प्राप्त मोबाइल फोन कमल सिंह की पत्नी दीपा बोहरा को विधिवत सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मोबाइल फोन वापस मिलने पर कमल सिंह और उनके परिजनों ने चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉