Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं आयुक्त का कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम: अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के अवसर पर शिकायतों का समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में आए हुए फरियादियों से कार्यालय से बाहर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को उनके बीच आकर जाना व उनका निस्तारण किया। कुमाऊं आयुक्त ने आयोजित जनता दरबार में प्राप्त समस्याओं में अधिकांश का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष जन-समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों को आगामी जनता दरबार में पेश होने के लिए कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। उप निबंधक कार्यालय, काशीपुर से हाल ही में खतौनी में एडिटिंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। कुमाऊं आयुक्त ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक, रुद्रपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक निबंधन, कार्यालय का रोस्टरवाइज निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को दूरभाष पर वार्ता कर उक्त प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अनुचित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आयुक्त को अवगत कराया उसने राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार से प्लॉट खरीदा था। क्रेता अमित कुमार ने अब तक 5.5 लाख रुपए और 7 लाख रुपए कुल 12.5 लाख रुपए की धनराशि दो किस्तों में विक्रेता पक्ष राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार को दी है। इसके बावजूद भी विक्रेता पक्ष द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गयी और उक्त प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसके क्रम में कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता पक्ष से अमित कुमार को 12.50 लाख की धनराशि एक सप्ताह के भीतर वापस करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

ग्राम सभा जाठा, बागेश्वर के स्थानीय निवासियों ने रोड बनाने की मांग रखी जिसके क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने आगामी जिला योजना में प्रस्तावित कर रोड निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉