Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान, धमाकों की आवाज से लोगों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  आज मंगलवार सुबह नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ज्योलीकोट के नजदीक चलते ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे और सड़क पर लगातार धमाकों से आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस दौरान चालक ने ट्रक से उतरकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, पटाखों से भरा ट्रक मंगलवार सुबह हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। ज्योलीकोट के नजदीक पहुंचते ही ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। धमाकों की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में मुश्किलें आईं। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात प्रभावित हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषक रथ पहुँचा हल्द्वानी, किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी
Ad

फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉