Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

बिना सड़क और शौचालय निर्माण के निकाली रकम, चार अफसरों पर गबन का मुकदमा दर्ज, साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  सोमेश्वर के ग्राम तीताकोट और ग्राम शैल में बिना निर्माण कार्य कराए सरकारी धन के फर्जी भुगतान का बड़ा मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अल्मोड़ा के आदेश पर सोमेश्वर कोतवाली में बीडीओ ताकुला समेत चार अधिकारियों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम तीताकोट में वर्ष 2018 के दौरान बिना सीसी सड़क निर्माण कराए 60 हजार रुपये का भुगतान दिखाया गया। तत्कालीन ग्राम प्रधान सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि न तो उनकी जानकारी में कोई कार्यादेश जारी हुआ और न ही निर्माण कार्य कराया गया, इसके बावजूद भुगतान कर लिया गया। आरोप है कि सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने फर्जी पत्र जारी कर कार्य पूर्ण दर्शाया और ग्राम पंचायत की परिसंपत्ति रजिस्टर में भी एंट्री करा दी गई। इस दौरान प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इसी तरह ग्राम शैल में भी बिना शौचालय निर्माण के 50 हजार रुपये का भुगतान दिखाया गया। यहां भी तत्कालीन प्रधान शेरराम के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का उपयोग कर धनराशि निकासी का आरोप है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता ने इस मामले को लेकर एसपी अल्मोड़ा, कुमाऊं आयुक्त और सूचना आयुक्त को भी शिकायती पत्र भेजे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बीडीओ ताकुला किशन राम वर्मा, एई जीवन चंद्र जोशी (वर्तमान तैनाती लघु सिंचाई विभाग ऊधमसिंह नगर), तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसएस चौडिया (वर्तमान तैनाती कपकोट, बागेश्वर) और सहायक समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉