Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पैसेंजर ट्रेन से गिरा नवजात का शव, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल, पुलिस ने जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर:-  देहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में से एक नवजात का शव ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना ऐथल और लक्सर रेलवे स्टेशन के बीच पथरी पुल के पास हुई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले महिला ने लक्सर अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिस पर उसे हरिद्वार के अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह नवजात की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ad

दंपती नवजात के शव को लेकर हरिद्वार से डीएलएस पैसेंजर ट्रेन के जरिए वापस लौट रहे थे। बताया गया कि बच्चे का पिता ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। ट्रेन जब ऐथल और लक्सर स्टेशन के बीच पहुंची तो अचानक तेज झटका लगा। इसी दौरान ट्रेन का दरवाजा तेजी से आकर व्यक्ति से टकराया और उसके हाथ से नवजात का शव छिटककर नीचे जा गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने दंपती पर जानबूझकर शव फेंकने का आरोप भी लगाया। वहीं पिता ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और ट्रेन मैनेजर को पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर लक्सर लाई। उपनिरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि दंपती बच्चे की मौत के बाद मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि दंपती के द्वारा दी गई जानकारी की तस्दीक की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉