Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने कैंची धाम बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  सांसद नैनीताल उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल के साथ ही कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है  इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 39 करोड़ की लागत से बनाई जा रही वाहन पार्किंग एव अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग आदि बन जाने से श्रद्धालुओं को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भवाली रातीघाट बाईपास के निर्माण से भी यातायात सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा, जिससे कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जाने वाले आमजन को जाम से निजात मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान श्री भट्ट स्थानीय लोगों से भी मिले। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीम करौरी के भी दर्शन किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

निरीक्षण के पूर्व चैयरमैन संजय वर्मा, भावना मेहरा, गोपाल रावत, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हिमांशु बिष्ट आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल, नीरज बिष्ट, शुभम कुमार, वैभव आनंद, धीरज तिवाड़ी, मदन मोहन सिंह कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईई लोक निर्माण विभाग कृष्ण कुमार, रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉