Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गंभीर रूप से अस्वस्थ वृद्ध महिला की मदद के लिए तल्लीताल पुलिस बनी सहारा, पहुँचाया अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों से शत-प्रतिशत संपर्क कर उनके जागरूकता एवं हर सम्भव सहयोग में तत्पर रहें।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि श्रीमती सैची जोशी (उम्र 79 वर्ष), निवासी फॉरेस्ट लॉज, तल्लीताल गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं तथा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाना आवश्यक है। सूचना देने वाले उनके पुत्र ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति के चलते स्वयं व उनके पिताजी (जो स्पाइनल बीमारी से ग्रसित हैं) मदद करने में सक्षम नहीं हैं और आस-पड़ोस मे भी कोई नहीं रहता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

सूचना पर तत्काल डॉ. जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे  द्वारा थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल को टीम मौके पर भेजने हेतु निर्देशित किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस बुलवाई और स्टेचर की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बीडी पांडे चिकित्सालय, मल्लीताल पहुँचाया। पुलिस की यह पहल एक बार फिर सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानव सेवा में भी लगातार अग्रसर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉