Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

छोटा कैलाश मन्दिर में शिवरात्रि मेले को भव्य रूप देने की तैयारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने सर्किट हाउस में की बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी के अवसर पर छोटा कैलाश मन्दिर में मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में एक बैठक सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि पूर्व की भांति मेले की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं तथा जिला पंचायत द्वारा जो भी कार्य किये जाने हैं उन्हें समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा ने बताया कि विगत वर्ष छोटा कैलाश मन्दिर में लगभग 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने मन्दिर के दर्शन किये थे इस वर्ष लगभग 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय पूर्ण करने की बात कही।
साथ ही कहा कि विभाग इस कार्य हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता का भी अवश्य सहयोग लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने मन्दिर मार्ग में साइनेज, बोर्ड, पार्किंग श्रद्धालुओं के रूट प्लान, साफ सफाई, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को 10 फरवरी से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र ही छोटा कैलाश मन्दिर का स्थलीय भ्रमण करें तथा वहां जिन स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगने हैं शीघ्र लगायें तथा मन्दिर में अधिक क्षमता के विद्युत ट्रान्सफार्मर लगाने के निर्देश दिए ताकि विद्युत व्यवधान न हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक केवीए का ट्रान्सफार्मर 10 फरवरी से पूर्व लगाने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं हेतु मार्ग पर पेयजल टैंकर की व्यवस्था भी कि जाए साथ ही उन्होंने पुलिस महकमे के अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती करने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने पर्यटन अधिकारी को प्लास्टिक मुक्त मन्दिर के साइनेज लगाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मार्गों पर डस्टबिन भी लगाने के निर्देश दिये तथा मेले समाप्त होने के पश्चात कूड़ा निस्तारण समय से किया जाए।

उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व छोटा कैलाश मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण कर, जो कमियां है उन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए ताकि भविष्य की अव्यवस्थाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि वह स्वयं छोटा कैलाश मन्दिर का जायजा लेंगे जो भी विगत वर्ष की खामियां थी उसे समय से पूर्ण किया जायेगा।

बैठक में ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य, समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉