Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

साल भर भी नहीं चल पाये प्यार के रिश्ते, दंपति के शव फंदे से लटके मिले, छत्तीसगढ़ में भाग कर किया था विवाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के धूलकोट स्थित  बिल्डिंग में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपति के शव मजदूर आवास के पाइप में फंदे के सहारे लटके मिले। जान देने का कारण दोनों के बीच विवाद बताया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों ने घर से भागकर करीब दस महीने पहले शादी की थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवाए। दोनों के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए यह सूचना मिली कि धूलकोट में ग्राफिक एरा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो भास्कर लाल उम्र 28 वर्ष पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी कुआं, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ और उसकी पत्नी जनिक गौड़ उम्र 26 वर्ष के शव मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटके थे। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शवों को फंदे से उतारा। इस दौरान शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके से मृतकों के परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर काम करने वाले अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई। इस दौरान कई मजदूर भास्कर के मूल पते के आसपास के मिले। इनसे पूछताछ में पता लगा कि जनिक और भास्कर ने करीब दस महीने पहले भागकर शादी की। भास्कर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। डेढ़ महीने पहले जनिक के साथ धूलकोट में इस निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा पत्नी भी काम में हाथ बंटाती थी। हर रोज सुबह भास्कर मोटर चलाकर निर्माणाधीन स्थल पर रखे टैंकों में पानी भरता था। सुबह जब उसने पानी नहीं भरा। फोन करने पर संपर्क नहीं हुआ। तलाश करते हुए लोग उसके निवास पर पहुंचे। वहां अंदर से कुंडी बंद थी, जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा तो दोनों लटके मिले।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉