Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भारी बारिश के बीच कैंची धाम के समीप थुवा पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर, बचाने के प्रयास में नदी में गिरी कार, घायल महिला को अस्पताल पंहुंचाया

ADVERTISEMENTS Ad

गरमपानी:- अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर आज भारी बारिश के बीच कैंची धाम के समीप थुवा पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इनसे बचने के प्रयास में एक महिला चालक कार से नियंत्रण खो बैठी और वाहन करीब 50 मीटर गहरी ढलान से नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीपीयू की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कार में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी कंचन बुधवार को अपनी कार यूके-01बी-6284 से हल्द्वानी जा रही थीं। जब वह अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में पहुंचीं, तभी लगातार हो रही बारिश के कारण थुवा पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने शुरू हो गए। सामने गिरते पत्थरों से वाहन को बचाने के प्रयास में उनका कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से सीधे नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

वाहन के नीचे गिरने की तेज आवाज सुन आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंची चौकी पुलिस और सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची। खड़ी ढलान और बारिश के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए पुलिसकर्मियों ने नदी क्षेत्र तक पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसी महिला को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

रेस्क्यू के बाद घायल महिला को तत्काल मुख्य सड़क तक लाया गया। समय गंवाए बिना श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के सरकारी वाहन से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉